फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद में पक्षी की मौत, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव शुक्रवार की सुबह डोंकिया पक्षी मृत अवस्था में पड़ा मिला। इससे गांव के ग्रामीणें में बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते गांव के तमाम लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पशु डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और पक्षी के शव को जांच के लिए मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गांव स्थित पीरो वाले मैदान में कादिर अली के मकान के पास शुक्रवार को मृत पक्षी देखा गया तो अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पशुधन प्रसार अधिकारी हरीश कुमार ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया कि क्षेत्रीय भाषा में इस पक्षी को डोंकिया या गलगलिया कहा जाता है। प्रथम दृष्टया सर्दी से मौत लग रही है। फिर भी शव पशु चिकित्सालय भेजा जा रहा है। वहां डाक्टरों का पैनल उसका पोस्टमार्टम करेगा। इससे पक्षी की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें