फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा नदी में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/एट। बेतवा नदी में युवक का शव पड़ा देख वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोटरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित रक्तदंतिका मंदिर के पास बेतवा नदी में शुक्रवार की दोपहर लोगों ने एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। एसआई विनोद कुमार ने शव को नदी से निकलवाकर जांच पड़ताल की और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई ने बताया कि शव लगभग चार दिन पुराना लग रहा है। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं प्रथम दृष्टया युवक जल प्रवाह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें