फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बस के सामने लगाई बाइक, आधे घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड मंगलवार की दोपहर एक बाइक सवार युवक ने अपनी बुलेट गाड़ी को रोडवेज बस के सामने खड़ा कर दिया। इससे वहां जाम लग गया। लोगों और यातायात कर्मचारी भी वहां पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। करीब आधे घंटे बाद वह वहां से हटा, तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर लोकजनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल करीम ने मंगलवार की दोपहर रोडवेज बस के आगे अपनी बाइक लगा दी। आरोप लगाया कि हॉर्न देने के बाद भी रोडवेज चालक उसे जगह नहीं दे रहा था। बाइक लगा देने से वहां जाम लगने लगा। इस पर पहुंचे यातायात कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह अपनी जिद पर अड़ गया और उनसे भी नोकझोंक करने लगा। जवानों ने बाइक हटाने का प्रयास भी किया। लेकिन युवक ने उनकी एक न सुनी और अपनी हेकड़ी दिखाता रहा। जैसे-जैसे मौके पर भीड़ बढ़ती गई, माहौल तनावपूर्ण होने लगा। करीब आधे घंटे तक युवक अपनी बाइक रोडवेज के सामने लगाए रहा। भीड़ बढ़ती देख युवक अपनी बुलेट लेकर वहां से भाग निकला। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाल अंजन सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें