फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया में सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत होने पर दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग निवासी विकास कौरव (23), गांव के दीपक (22) के साथ झांसी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कैलिया स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सड़क पार कर रहे ऊंचागांव निवासी जय दयाल (48) को उन्होंने टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत दोनों गिर गए। हादसे में तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों कोंच सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से विकास व जय दयाल की गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें