बाजार कर घर जा रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक खंदक में गिर गई। हेलमेट न लगाने से बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई और अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कदौरा थाना के गांव डिमुहा निवासी योगेंद्र यादव (25) पुत्र बजराम यादव मंगलवार की रात
करीब 8 बजे कदौरा से बाजार कर लौट रहा था। जब उसकी बाइक उदनपुर गांव के पास पहुंची तो अचानक सामने गाय आ गई। इसे बचाने के चक्कर में योगेंद्र ने बाइक से संतुलन खो
दिया और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में चली गई। बाइक सवार सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। इससे उसकी मत हो गई।