फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटी, किसान की मौत

Wed, 30 Nov 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हादसा accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालपी से अनाज बेचकर गांव लौट रहे कि सानों की तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर आटा चुर्खी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर सुबह पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के
विज्ञापन


गांव परा निवासी शिवपुजन पाल (27) पुत्र तुलसीराम पाल मंगलवार को अपना व गांव के ही उमाशंकर पाल(25) का अनाज लेकर ट्रैक्टर से कालपी मंडी बेचने गया था। उमाशंकर भी साथ गया था। वहां अनाज की छनाई के चलते रात हो गई। किसान करीब एक बजे रात में परा गांव लौट रहे थे। जब उनका ट्रैक्टर चुर्खी रोड पर पहुंचा तभी गांव से कुछ दूर पहले

रफ्तार अधिक होने से मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर चला रहे शिवपुजन की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल उमाशंकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। उधर, सूचना के बाद भी
विज्ञापन


आटा थाना पुलिस सुबह तक मौके पर नहीं पहुंची। जब ग्रामीणाें ने हंगामा किया तब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की हादसे में मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें