फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक सवार महिला अनियंत्रित होकर गिरी, मौत

Sun, 11 May 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। गड्ढे में बाइक घुसने से उस पर बैठी महिला अनियंत्रित होकर गिर गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईंं। पति उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह शादी समारोह में शामिल होकर पति के साथ घर लौट रही थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी वीर सिंह पाल शुक्रवार शाम पत्नी रेखा देवी (30) के साथ बाइक से क्योलारी गांव में शादी समसरोह में शामिल होने गए थे। विदाई के बाद शनिवार सुबह वह घर लौट रहे थे। जब बाइक हदरूख से मुड़कर तरसौर के पास पहुंची तभी सड़क पर बड़ा गड्ढा होने से बाइक उसमें घुस गई। इससे महिला अपना संतुलन खो बैठी और वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति वीर सिंह ने बताया कि गड्ढे की वजह से उनकी पत्नी दुनिया से चली गई। महिला के दो बच्चों रिषभ व शिवानी का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजीव बैस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें