फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो - 10 मृतक रती देवी की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। शताब्दी स्कूल के पास रविवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार महिला व उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। दोनों की गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी किशुन प्रसाद की पत्नी रती देवी (56) रविवार को बहन गुड्डी देवी के पुत्र अभय के साथ मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के बजीदा गांव गई थी। रात में करीब आठ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के शताब्दी स्कूल के पास पहुंची कि कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में रती देवी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनके चार पुत्र विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, लाल सिंह, कल्लू चार पुत्र हैं। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अंजन सिंह का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें