फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मिट्टी से भरा ट्रैक्टर ट्राली गया नहर में गया , पैराफिट वॉल क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
फोटो - 29 नहर में घुसा मिट्टी से लदा ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन
कोंच। मिट्टी से भरा ट्रैक्टर-ट्राॅली कटकरी नहर पुल से नहर में चला गया। इससे नहर पुल की पैराफिट वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों का कहना है कि इनकी रफ्तार इतनी तेज होती है कि हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कटकरी के नहर पुल पर सोमवार की दोपहर मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर पुल से नहर में चली गई। इससे नहर पुल की पैराफिट वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह से कटकरी से ग्राम कन्हेरी तक मिट्टी से भरे 10 से 15 ट्रैक्टर ट्रॉली रोजाना सड़कों पर तेज गति से दौड़ रहे हैं। ट्रैक्टर चालक लापरवाही से वाहन चला रहे हैं। इससे स्कूली बच्चों से लेकर राहगीरो को हादसे का खतरा सता रहा है। ग्रामीण कुलदीप प्रजापति, रामू प्रजापत, शिवम तिवारी, शिवम पाल, अरविंद्र पटेल, रोहित, छुन्नू, नरेंद्र पटेल, सतेंद्र पटेल, अनुराग द्विवेदी आदि का कहना है कि रोजाना सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कटकरी से कन्हेरी तक मिट्टी के ट्रैक्टर तेज रफ्तार में गुजर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सीओ परमेश्वर प्रताप का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें