फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार गल्ला व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बंगरा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बाइक से जा रहे गल्ला व्यापारी को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल गल्ला व्यापारी को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। राहगीरों ने भाग रहे डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी गल्ला व्यापारी दीपचंद्र गुप्ता उर्फ दीपू (50) हाल निवास आवास विकास कॉलोनी मंगलवार की दोपहर अपने परिचित से मिलने के लिए बाइक से माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पहुंचे। तभी झांसी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर एक्सप्रेसवे से नीचे उतर रहा था। उतरने के बाद तेज रफ्तार डंपर ने स्पीड कम नहीं की बेकाबू डंपर चालक ने वहां से निकल रहे गल्ला व्यापारी की बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही बाईक सवार दीपू औरेखी सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पास में ही स्थित छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी अजीत शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल दीपू को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने मौके से भाग रहे डंपर को चालक सहित पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पत्नी कामिनी पति का शव देखकर बेहोश होकर गिर गईं। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। बेटा सक्षम व देवांश एवं बेटियां मेघा व सोनम का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें