फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। शादी समारोह से लौट रहे एक वृद्ध बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरी निवासी बलराम (65) पुत्र पंचम सिंह पटेल बुधवार को अपने बेटे की ससुराल में शादी में उरई गया था। विदा होने के बाद उरई से वह गुरुवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था। उसकी बाइक अभी ग्राम पनयारा के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बलराम उछल कर दूर जा गिरा।
आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सागर चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना कस्बे के बाहरी इलाके नदीगांव रोड पर सिकरी मोड़ के पास ग्राम रेंढर निवासी रामदास अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था तभी बाइक फिसल गई और जिससे महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें