फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर ने बाइक में मारी टक्कर दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। लोडर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल दंपति को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बाइक चालक का हेलमेट टूट गया। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया।
विज्ञापन

झांसी जनपद के मोंठ निवासी विनोद (36) अपनी पत्नी सखी (33) के साथ बाइक से जा रहे थे। जब उनकी बाइक आटा बस स्टैंड के पास पहुंची तभी कालपी की ओर से आ रही लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहां से निकल रहे लोगों ने घायलों को पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहीं लोडर व चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। लोडर में रखे जवारों को आपे से पुलिस ने भेज दिया। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
लोडर की टक्कर से महिला घायल
कुठौंद। तेज रफ्तार लोडर ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर निवासी महिला सरमन (45) को लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद लोडर पलट गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लोडर चालक को पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें