फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक बेकाबू होकर खड्ड में गिरी, एक की मौत, दो घायल

Wed, 04 Dec 2024 12:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। शादी समारोह से घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। इससे उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे लोगों ने तीनों को खड्ड से निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के भगौरा निवासी बबलू सिंह (45) अपने रिश्तेदार इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के सरायं अवधेश सिंह उर्फ छोटू (35) व गोहन थाना क्षेत्र के लोधीपुरा निवासी कल्लू (33) के साथ बाइक से कालपी कोतवाली क्षेत्र के पिपरौधा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार को तीनों लौट रहे थे, जैसे ही बाइक महेवा और गोराकलां के बीच पहुंचे कि बाइक चला रहा बबलू अपना संतुलन खो बैठा और बाइक खड्ड में गिर गई।
इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे परिचितों ने सभी को निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। जहां बबलू को मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। डॉक्टर ने घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें