सिरसाकलार/कुठौंद। शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की बाइक में देर रात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया पर तीनों को रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमट नहीं लगाए थे।
कुठौंद कस्बा निवासी बलजीत निषाद (18), शत्रुघ्न लाक्षाकार (17) और राहुल गुप्ता (19) गुरुवार की रात 11 बजे कस्बे में स्थित विवाह घर से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जब उनकी बाइक माधौगढ़ कुठौंद मार्ग पर निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पहुंची। तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया। जहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया।