फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निर्माणाधीन पुलिया की दीवार से टकराई बाइक, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की बाइक आटा-इटौरा मार्ग पर निर्माणाधीन सिंचाई विभाग की पुलिया के पास बनी दीवार से टकरा गई। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के बरसेसी गांव निवासी फूलसिंह (40) रिश्तेदारी में आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव आए थे। रविवार को लौटते समय इटौरा गांव से करीब एक किलोमीटर पहले निर्माणाधीन पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग पर बनी दो से तीन फीट ऊंची सुरक्षा दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार निर्माणाधीन पुलिया के कारण रास्ता बंद करने के लिए दीवार बनाई गई थी, जिससे बाइक टकराने पर हादसा हुआ। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें