जालौन। आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहा बाइक सवार उसमें जा घुसा। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। सीएचसी से उसे उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा निवासी चेतन कुमार (20) सोमवार की दोपहर बाइक से गांव जा रहे थे। उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। सहाव मोड़ के पास अचानक से आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहे चेतन संभल नहीं पाए और उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में चेतन घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने चेतन को सीएचसी पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया। (संवाद)