फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गाजियाबाद जेल में सजा काट रहे कालपी के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज निवासी परवेज का पुत्र आसिफ गाजियाबाद जेल में सजा काट रहा था। यहां बीमारी के चलते सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन गाजियाबाद रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


कालपी के मोहल्ला हरीगंज निवासी आसिफ दिल्ली में रहकर काम करता था। गाजियाबाद में उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। 15 जून 2023 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद न्यायालय ने उसे सात वर्ष की सजा सुनाई थी। वह गाजियाबाद जेल में सजा काट रहा था। रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई। जेल पुलिस ने उसे गाजियाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी, परिजन वहां के लिए रवाना हो गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें