फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेड़ से टकराई बाइक, खाई में गिरे दो लोग, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। थाना क्षेत्र में बीहड़ इलाके में हुए सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों रातभर खाई में पड़े रहे और सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


शिकंदरपुर निवासी प्रदीप (23) अप्रैल को मध्यप्रदेश के थाना मिहौना क्षेत्र के ग्राम अन्तियन का पुरा निवासी रामसेवक (60) से मिलने गया था। एक रात रुकने के बाद वह रामसेवक को बाइक से गांव लेकर आया। इसके बाद दोनों खजरी गांव स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गए थे।

दर्शन कर लौटते समय डांग-खैराई मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गहरी खाई में जा गिरे। बीहड़ क्षेत्र होने के कारण रातभर उनकी कोई मदद नहीं हो सकी। सुबह जब ग्रामीण वहां से गुजरे तो दोनों को खाई में पड़ा देखा। तब तक रामसेवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के नशे में होने के कारण बाइक असंतुलित हुई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें