फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा का बढ़ा जलस्तर, डूबीं सब्जी की बारियां

विज्ञापन
पानी बढ़ जाने से कद्दू की खराब फसल दिखाता किसान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। बेतवा में डैम का पानी छोड़े जाने से नदी के किनारे लगी सब्जी की बारियों में पानी भर गया जिससे सब्जी की फसलें डूब गई। नदी किनारे सब्जी उगाकर भरण पोषण करने वालो का खासा नुकसान हो गया है। किसानों ने बताया कि गर्मी के सीजन में पैदा होने वाली सब्जियां खराब हो गईं।
विज्ञापन

लहचूरा डैम से शुक्रवार को बेतवा नदी में छोड़े गए पानी से नदी में उफान आ गया। इसके चलते मुहाना, मकरेछा, गुढ़ा सिमिरिया, बंधौली आदि गांवों में नदी किनारे रेत पर सब्जियों की बारियां पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। वहीं बेतवा के दूसरे किनारे हमीरपुर जनपद की सीमा में भी फसलें डूब गई है। किसान कल्लू लोधी, भीष्म, मंगल सिंह, दशरथ, नत्थू मल्लाह, रेनू लोधी आदि ने बताया कि उन्होंने करेला, ककड़ी, कद्दू, लौकी, तरोई, टमाटर, खीरा, भिंडी आदि लगाई थीं लेकिन अचानक डैम से छोड़े गए पानी से सब बर्बाद हो गया। नदी किनारे बनी कई झोपड़ियां भी डूब गईं।
किसान रामलखन का कहना हैं कि किसानों को बिना बताए अचानक पानी छोड़े जाने से वह सब्जियां भी नहीं तोड़ पाए। नए सीजन में उनका माल ऊंचे दामों पर बिक रहा था, अब पूरे वर्ष भुखमरी का सामना करना पड़ेगा। किसान ज्ञान सिंह का कहना है कि फसलों से इस बार अच्छी पैदावारी होने की आशा थी और फसलें भी अच्छी थी जिनसे प्रतिदिन सब्जियां तोड़कर कानपुर मंडी भेजी जा रही थी। सब्जियां डूबने से लाखों का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें