फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमकसद साबित हो रही पानी की टंकी

Fri, 22 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास शोपीस बनी टंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगभग छह महीने से बस स्टैंड के पास बनी छोटी पानी की टंकी एक छोटे से पुर्जे की कमी के चलते शो पीस बनी है। इसके चलते लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे नगर के लोगों को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



    बस स्टैंड स्थित जलकाल कार्यालय में बनी छोटी पानी की टंकी का वाल्व लगभग 6 माह से खराब है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते टंकी के इस वाल्व को अभी तक नहीं बदला जा सका है। गर्मी आते ही वैसे भी पेयजल संकट शुरू हो जाता है।


ऐसे में इस टंकी द्वारा पानी की आपूर्ति न हो पाने से नलों में प्रशर से पानी नहीं आ पा रहा है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटी सी कमी के चलते पूरे नगरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। जिसके चलते नगरवासियों में जलकल विभाग के प्रति रोष पनप रहा है।
विज्ञापन



अनिल शिवहरे, लालन ताम्रकार, जहांगीर आलम, रहनुमा बेगम, फातिमा सिद्दीकी आदि ने उच्चाधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि पानी की टंकी को दुरूस्त कराकर शीघ्र पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए। वहीं, जब इस संबंध में जल संस्थान के अवर अभियंता एसके निरंजन से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ  मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें