फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खराब कार्यशैली पर बीडीओ कोंच प्रतिभा शाल्या को हटाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। अपनी कार्यशैली को लेकर विवादों में घिरी रहीं खंड विकास अधिकारी कोंच प्रतिभा शाल्या को यहां से हटाया गया।
विज्ञापन

उन्हें जिले पर ग्राम्य विकास अभिकरण से अटैच किया गया है। फिलहाल कोंच ब्लॉक का कामकाज डीसी एनआरएलएम दिनेश यादव देखेंगे।

खंड विकास अधिकारी कोंच प्रतिभा शाल्या को काम में लापरवाही भारी पड़ी। डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने विकास कार्यों में शिथिलता बरतने पर उनको कोंच से हटाकर फिलहाल जिला मुख्यालय से अटैच किया है।
विज्ञापन

बीडीओ कोंच पर तमाम सरकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में बरती जा रही लापरवाही के आरोप थे। पिछले दिनों ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों द्वारा की गई तालाबंदी के बाद बीडीओ कोंच प्रतिभा शाल्या का विवादों से नाता शुरू हो गया था। इसके बाद सचिवों से उनकी अनबन के चलते सचिव भी उनके खिलाफ लामबंद हो कर विरोध पर आमादा हो गए। उन्हें खराब कार्यशैली का तमगा देते हुए यहां से हटाकर जिले पर ग्राम्य विकास अभिकरण से अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें