एट। नहरों में हुई सफाई की जमीनी हकीकत जानने के लिए गुरुवार को सीडीओ ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।
जहां उन्होंने नहरों में की गई सफाई को देखा। ठेकेदार द्वारा कुछ दूरी के बाद कार्य को अधूरा छोड़ दिगा गया था। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान वह बाइक पर घूमते हुए नजर आए। जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
एट के बेतवा नहर प्रखण्ड प्रथम की टिकरिया, सेवडी, कुरकुरू, पचोखरा माइनरों का सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों को बिना सूचना दिए ही औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में वह सिचाई महकमें के कार्यो से असंतुष्ट दिखे। इस दौरान उन्होंने बाइक से करीब एक किमी पैदल चलकर देखा।
जहां आधी-अधूरी खोदाई व सफाई को देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद कुरकुरू माइनर की खुदाई का निरीक्षण किया। इस दौरान माइनर फुल गेज में चलता नही मिला। नहर कोठी पर वेलदार व कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण में कई खामियां मिली हैं। जवाब मांगा जाएगा।