फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकेडिंग कर नाकेबंदी, पुलिस क्लब के सामने अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर में तीन लोगों की कोराना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से शहर के कुछ इलाकों को रेडजोन घोषित कर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने बैरिकेडिंग कर शहर के कई मार्गों को बंद कर दिया है। भारी संख्या पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में कई मार्गों पर बैरिकेडिंग कर नाकेबंदी कर दी गई है। अंबेडकर चौराहा, शहीद भगतसिंह चौराहा, जिला परिषद, घंटाघर, मोनी मंदिर के पास, कोंच बस स्टैंड पास, डीवीसी तिराहे के पास पुलिस तैनात है।
पुलिस क्लब के सामने संक्रमित ओटी मैनेजर के नर्सिंग होम के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उस स्थान को सीज कर दिया है और वहां से आने जाने की पूरी पाबंदी कर दी गई है। रेडजोन वाले क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी घूम-घूमकर नजर रख रहे हैं। चेकिंग के दौरान बेवजह घूमने वालों को सबक भी सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें