फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाना खत्म होने से खरीद बंद, किसान परेशान

विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र कदौरा में ट्रैक्टर से गेहूं उतारते किसान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। गेहूं खरीद केंद्रों पर प्रभारियों की मनमानी से किसान परेशान हो रहे। कृषि उत्पादन समिति में बनाए गए तीन केंद्रों पर बुधवार को दो केंद्र बंद मिले वहीं आरएफसी केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता हुआ नहीं दिखाई दिया। बताया गया कि बारदाना खत्म होने से ऐसी स्थिति आई।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति में शासन ने दो केंद्र बनाए हैं। वे कई दिनों से बंद हैं, जबकि ग्राम खुटमिली के किसान राजेश, कामेंद्र, रामश्री व संजय दो ट्रैक्टरों में गेहूं भरकर बेचने के लिए पहुंचे थे। किसानों ने बताया कि उनके टोकन 23 अप्रैल को मिले थे। केंद्र प्रभारी ने उन्हें गेहूं बेचने के लिए बुलाया था। अब केंद्र बंद होने से उन्हें लौटना पड़ेगा। ट्रैक्टर का भाड़ा और मजदूरी घर से देनी पड़ेगी।
इस संबंध में एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि दोनों केंद्रों पर बारदाना खत्म हो चुका है। उसके आने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। उधर, केंद्र प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उनके केंद्र पर 23 सौ क्विंटल गेहूं की 29 किसानों से खरीद हो चुकी है। 250 क्विंटल की डिलीवरी भी हो चुकी है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी रामपुरा के अनुसार, एसडीएम सालिकराम ने जगम्मनपुर की सहकारी समिति के प्रभारी को निर्देश दिए कि गेहूं बेेचने आने वाले किसानों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। उन्होंने बुधवार को वहां पहुंचकर गेहूं खरीद के बारे में जानकारी भी ली।
इस मौके पर समिति के प्रभारी मुलु सिंह सेंगर ने एसडीएम को बताया कि अभी तक 650 क्विंटल के लगभग गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जो भी किसान लेवी पर अपना अनाज लेकर आता है, तत्काल उसके अनाज की तौल कराकर गोदाम में सुरक्षित रखवाया जा रहा है। एसडीएम ने निर्देश दिया कि किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल प्रभाव से प्रशासन को सूचना उपलब्ध कराए।
वहीं एसडीएम ने इलाहाबाद बैंक पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राहकों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली और लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का का पालन करने हिदायत दी। शाखा प्रबंधक रामप्रवेश ने एसडीएम को बताया कि टोकन व्यवस्था लागू कर दी गई है। आने वाले किसानों से कहा जा रहा है कि अपने अपने गांव के किसानों को बताएं कि गेहूं की खरीद चालू है। अपना अनाज यहां आकर बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें