फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोहरे की वजह से बैरकपुर एक्सप्रेस 12 जनवरी तक निरस्त

Sat, 30 Nov 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अभी कोहरा शुरू भी नहीं हुआ है पर रेलवे ने तैयारियां के मद्देनजर ट्रेनों के संचालन में कटौती करनी शुरू कर दी है। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों के अप व डाउन फेरों में कटौती की जाएगी। साथ ही झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस को 40 दिन के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

झांसी मंडल की जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ने कोहरे के कारण संरक्षा के मद्देजनर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। झांसी से कोलकाता जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन नंबर 22197 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस को 3 दिसंबर से 10 जनवरी 2025 तक निरस्त किया गया है। कोलकाता से झांसी आने वाली ट्रेन नंबर 22198 बैरकपुर एक्सप्रेस को 8 दिसंबर से 12 जनवरी 2025 तक निरस्त कर दिया गया है।
इसी तरह रेलखंड से गुजरने वाली झांसी-लखनऊ झांसी ट्रेन नंबर 11109 -10 इंटरसिटी एक्सप्रेस के फेरों में कटौती करते हुए इस ट्रेन का 1 दिसंबर से 23 फरवरी 2025 के बीच प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को संचालन नहीं होगा। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर 11123 छपरा मेल को 2 दिसंबर से 27 फरवरी 2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को निरस्त रहेगी। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 का संचालन 3 दिसंबर से 28 फरवरी 2025 के बीच प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निरस्त किया गया है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, बरौनी, प्रयागराज, कोलकाता, ग्वालियर की ओर जाने के लिए दो महीने तक परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें