फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत में पानी लगाने गए मजदूर का शव कुएं में पड़ा मिला

Sat, 30 Nov 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कुएं में अधेड़ मजदूर का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर सीओ व कोतवाल ने कुएं से शव बाहर निकलवाकर फोरेंसिक टीम से जांच पड़ताल कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुरा निवासी हरेंद्र पांचाल उर्फ छुट्टन (43) के माता पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। अविवाहित हरेंद्र अकेला ही घर पर रहता था। वह गांव व खेतों में मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह गांव के ही किसान धर्मेंद्र के खेत में पानी लगाने गया था। दिन भर पानी लगाने के बाद जब रात में पानी लगाने लगा तो खेत मालिक घर आ गया और हरेंद्र वहीं खेत की मेड़ पर लेट गया।
सुबह जब धर्मेंद्र खेत पर पहुंचे तो हरेंद्र खेत में नहीं दिखा। जब उसकी तलाश शुरू हुई तो उसका शव कुएं में उतराता दिखा। जिसकी सूचना किसानों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल वीरेंद्र पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया। जहां उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने जहां शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि कुएं में एक व्यक्ति का शव मिला है। खेत में काम कर रहा व्यक्ति कुएं तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें