फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: काला बैज लगाकर बैंक कर्मियों ने नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। केंद्र सरकार की नीतियों को श्रम अधिकारों का विरोधी बताते हुए सोमवार को बैंककर्मियों ने लामबंद होकर प्रदर्शन किया। प्रस्तावित देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने हाथों और कपड़ों पर काले बैज लगाकर कार्य किया। बैंक कर्मियों ने सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए श्रम अधिकारों की मांग की है।
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के स्टेट फेडरेशन यूपीबीईयू के जिला मंत्री राकेश पांडेय ने कहा कि सरकार की नीतियां श्रमिक विरोधी हैं। आरोप लगाया कि फिक्स्ड टर्म एंप्लायमेंट जैसी व्यवस्थाओं के जरिए नौकरियों की सुरक्षा को समाप्त किया जा रहा है। कहा कि चार नए लेबर कोड्स के जरिए कर्मचारियों के अधिकारों को छीनने की तैयारी है। यूनियन के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि श्रम अधिकारों और नौकरियों पर हमले तुरंत बंद हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरन चौरसिया ने कहा कि अगर जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया गया, तो 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी। आंदोलन में 10 बड़े केंद्रीय श्रम संगठनों व स्वतंत्र फेडरेशन के आह्वान पर सभी बैंक कर्मी शामिल रहे। इस दौरान पीएनबी में अजय मेहरोत्रा, बैंक ऑफ इंडिया में आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें