फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गड्ढों को छुपाने के लिए सड़क पर डाला गिट्टी-डामर

Wed, 04 Dec 2024 12:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान चल रहा है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के नाम पर खानापूरी की जा रही है। नगर में बनी सीसी सड़क को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर गड्ढों को डामर व गिट्टी से भरकर खानापूरी कर दी गई है।
विज्ञापन

यातायात को सुचारू बनाने के लिए सरकार द्वारा बरसात के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभियान चला रही है। अभियान के तहत सड़कों में हुए गड्ढों को भरने का काम चल रहा है। वैसे गड्ढे की मरम्मत होनी चाहिए। लेकिन, नियमों की अनदेखी कर लोक निर्माण विभाग प्रथम ने चुर्खी रोड की नगर क्षेत्र में स्थित सड़क के गड्ढों को डामर व गिट्टी से भरवा दिया है।
क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि सीसी सड़क पर डाली गई गिट्टी व डामर का मिश्रण बहुत दिनों तक नहीं रूकेगा। इतना ही नहीं अगर पानी पड़ गया तो ये गड्ढे फिर खुल जाएंगे। नगरवासी प्रदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, अनिल वर्मा, पीयूष, शिवम बाथम, सुनील कुमार ने डीएम से मांग की है कि नगर की सड़कों पर की जा रही खानापूरी व डामर व गिट्टी मिश्रण से भरे गए गड्ढों की मानक के अनुसार मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें