कदौरा में विजेता टीम के खिलाड़ी शील्ड के साथ खुशी मनाते
- फोटो : ORAI
कदौरा। ग्राम चतेला में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बागी की टीम ने चतेला की टीम को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसपा नेता मो. जियाउद्दीन ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चतेला में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। जिसमें चतेला ने 12 ओवर में 10 विकेट पर 99 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागी की टीम 10 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बागी की तरफ से कप्तान अभि 28 रन बनाकर मैन आफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि बसपा नेता मो. जियाउद्दीन ने विजेता टीम के कप्तान अभि कुमार को ट्रॉफी व इनामी राशि व उपविजेता टीम के कप्तान गुलजार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहाकि खेलकूद से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इस तरह के आयोजनों के होने से क्षेत्र में दबी प्रतिभाएं निखरती है। इस मौके पर अफजाल अहमद, मोनू, खुशनसीब खान, बिट्टूखान, मुजीब खान, विवेक सिद्धार्थ, शिवम, अंकित, समीम व छोटू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।