माधौगढ़(जालौन)। निचावड़ी गांव के पास ओवरलोड बालू ट्रक ने पीछे से लोडर में टक्कर मार दी। लोडर खंदक में पलट गया। इसमें सवार तीन युवक दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
तहसील के गांव मढ़ैला में देवी मूर्ति पंडाल में माइक सेट लगाने गए कस्बे के मालवीयनगर निवासी कृष्णा (25) पुत्र रामप्रकाश कर्मचारी मनोज (23) निवासी ग्राम बसोरे का पुरा और छोटे (19) पुत्र रामकुमार निवासी कुरसेड़ा के साथ मंगलवार रात लोडर से माधौगढ़ लौट रहे थे। निचावड़ी के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ओवरलोड बालू ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर खंदक में पलट गया। लोडर में सवार तीनों युवक दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। छोटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तहरीर नहीं आई है। टक्कर मारकर भागने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।