फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवरटेक करते समय खंती में पलटा ऑटो, पांच घायल

Wed, 10 Jul 2024 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके से निकल रहे एसडीएम ने गाड़ी रूकवाकर घायलों को निकलवाया और एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के मजीठ गांव निवासी भानु प्रताप अपने परिवार के साथ अहमदाबाद से अपने गांव वापस आ रहे थे। उरई रेलवे स्टेशन से उन्होंने एक ऑटो किराये पर लिया और परिवार के सभी सदस्य उसमें बैठ गए। ऑटो जब उरई से जालौन की ओर अकोढ़ी दुबे गांव के पास पहुंचा। तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर को ऑटो चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करते समय ऑटो चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
हादसे में ऑटो सवार भानु प्रताप, उनकी मां केसर देवी और पत्नी प्रियंका व पिता रविंद कुमार समेत ऑटो चालक शिवकुमार निवासी उरई घायल हो गए। ऑटो पलटने के दौरान वहां से जालौन एसडीएम अतुल कुमार निकल रहे थे। जब उन्होंने खाई में ऑटो को खाई में पलटा हुआ उसमें सवारियों को देखा तो उन्होंने अपनी गाड़ी रूकवाई और घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस से सवारियों को सीएचसी पहुंचाया। केसर देवी को अधिक चोटें आईं थीं जिसके चलते उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें