फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक्सप्रेसवे की मरम्मत के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री को पत्र लिखा

Sun, 03 May 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के खराब हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग केंद्रीय परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर नगरवासियों ने की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को शिकायती पत्र भेजा। इसमें बताया कि 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की वर्तमान में स्थिति कई स्थानों पर चिंताजनक बनी हुई है। कई जगह सड़क की सतह पर अत्यधिक उछाल (जंपिंग) की समस्या है, कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। खासतौर पर जालौन से होकर औरैया वाले हिस्से में स्थिति बेहद खराब है। इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं भी अधिक होती हैं। उन्होंने मांग की है कि पूरे एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम गठित कर तत्काल निरीक्षण कराया जाए। जहां-जहां तकनीकी खामियां पाई जाएं, वहां उच्च गुणवत्ता के साथ मरम्मत एवं सुधार कार्य कराए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें