मुहम्मदाबाद। डकोर में स्थित इंडियन बैंक के बाहर लगे एटीएम में बुधवार की रात चोर घुस गए और उसे तोड़ने का प्रयास करने लगे। चोरों ने जैसे ही मशीन से छेड़छाड़ की, वैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम में अलार्म बजने लगा।
इस पर कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख चोर मौके से भाग गए। शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर शशिकांत चौहान का कहना कि सूचना मिलते ही मौके पहुंचे थे, पुलिस ने चोर का पीछा भी किया लेकिन वह भाग गए।