फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नाना को खाना देकर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम खेत से नाना को खाना देकर लौट रही किशोरी से युवक दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के मामा की तहरीर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी नाना को शनिवार की शाम को खाना देने गई थी। लौटते समय रास्ते में किशोरी को युवक ने पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने मामा को घटना की जानकारी दी। सूचना पर नाना, मामा ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। युवक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल विकेश बाबू का कहना है कि मामा की तहरीर पर माखन पाल (35) के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म की आशंका को लेकर फील्ड यूनिट बुलाई गई है। चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर और धाराएं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें