मौरंग खदानाें पर असलहा लिए मिले तो सख्त कार्रवाई होगी। कार्रवाई के तहत उनका लाइसेंस निरस्त हो सकता है। पहले ही एसपी ने धारा 144 का उल्लंघन करने वालाें पर कार्रवाई की है।
एसपी बबलू कुमार ने बताया कि वह जिले में आने के बाद से यहां के अपराधाें के तरीकों व मौसम के लिहाज से वारदाताें की स्टडी कर रहे थे। इसमें पाया कि यहां पर जमीनी विवाद ही मुख्य अपराध है। यहां पर असलहाें का प्रर्दशन सरेआम है। इससे समाज में भय का वातावरण रहता है। इसलिए असलहाें के प्रदर्शन पर सख्ती से रोक लगाएंगे। एक सवाल के जवाब में बताया कि पिछले दो माह में मौरंग खदानाें पर तीन बार फायरिंग की वारदातें हो चुकी है।
जिनमें आटा, डकोर आदि जगह है। वहां मौरंग माफिया असलहाें के बल पर अवैध खनन तो कर ही रहे है वह ग्रामीणाें को धमकाकर जबरन उनके खेतों से रास्ता बना रहे है। यह कानून व्यवस्था के खिलाफ है और वह मौरंग घाटों पर जल्द ही छापामार अभियान चलाएंगे और जो भी असलहा लिए मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई और उसेक असलहा के निरस्त्री करण की रिपोर्ट डीएम साहिबा को भेजेगें। उन्हाेंने बताया कि वह इस बारे में डीएम से भी बात कर जिले की कानून व्यवस्था बहाल करेगें। जिले के लोग अमन चैन से रहे उनका यही मकसद है।