शहर कोतवाली के गांव गढ़र में गुरुवार की दोपहर खराब गेहूं की फसल देख खेत पर ही लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबर दार मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
शहर कोतवाली के गांव गढ़र निवासी किसान छक्की निरंजन(45) के पास दस बीघा जमीन है। उसने अपने खेताें में गेहूं की फसल बोई थी। बीते दिनाें बारिश व हवा से उसकी फसल गिर गई और उसका दाना पतला हो गया। इस कारण वह काफ ी दिनाें से परेशान था।
गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे वह घर में बिना बताए खेत पर गया और वहां लगे पेड़ से फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणाें ने देखा तो परिजनाें को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और रोने लगे। लोगों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।