उरई। गांधी चबूतरा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को किसानों ने दो घंटे का उपवास किया। इस मौके पर किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक कामरेड कैलाश पाठक ने आह्वान किया कि कृषि कानूनों के खिलाफ जिले के प्रत्येक गांव में काला झंडा लगाकर विरोध जाहिर करें ताकि केंद्र सरकार इन्हें वापस लेने को बाध्य हो।
किसान संघर्ष मोर्चा के दो घंटे के उपवास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के किसान विरोधी रवैये की निंदा की। आरोप लगाया कि पूंजीपतियों के हित में कानून बनाकर किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। इस मौके पर बुजुर्ग समाजसेवी कामरेड रामकृष्ण शुक्ला, चौधरी विष्णुपाल सिंह, वीरपाल यादव, अशोक गुप्ता महाबली, चौधरी श्याम सुंदर, अनुज मिश्रा, केके गहोई, रेहान सिद्दीकी, पत्रकार केपी सिंह, अनिल शर्मा, आशु चतुर्वेदी, अशोक द्विवेदी, सुरेंद्र सरसेला, महेश द्विवेदी, शफीर्कुरहमान कश्पी, मिर्जा साबिर बेग, देवेंद्र शुक्ला, राज पप्पन, जीवन बाल्मीकि आदि शामिल रहे।
इस दौरान मिर्जा साबिर बेग व शगुफ्ता मिर्जा, हिमांशी ने देशभक्ति के गीत गाकर भावविभोर कर दिया अंत में महात्मा गांधी व दिल्ली में आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कमाल खान, महेंद्र भाटिया, गीता अवस्थी, श्रद्धा चौरसिया, फैजान, राजकुमार आदि भी मौजूद रहे।