फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर निर्माण पर नोटिस

विज्ञापन
कदौरा में प्रधानमंत्री आवास नगरीय, जांच करती टीम मौजूद जेई डूडा सुशील कुमार व नगर पंचायत कर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। प्रधानमंत्री आवास योजना से सरकारी जमीन पर मकान बनवाने वाले लाभार्थियों को नोटिस भेजे जाने से हड़कंप की स्थिति है। शनिवार को ऐसे छह लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें लक्ष्मी देवी, प्रभा, शीला देवी, देवकी, लाल कुंवर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी ने सरकारी जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया था। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर पालिका ईओ ने मौके पर पहुंच कर जमीन के कागज न दिखाने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया था कि कई अन्य लाभार्थियों ने भी सरकारी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण करा लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को पालिका की टीम ने कस्बे के मोहल्लों का निरीक्षण कर अभिलेखों को चेक किया। कुछ मोहल्ले में टीम को देख लाभार्थी निर्माण कार्य बंद कर मौके से भाग गए।
जेई सुशील कुमार ने बताया कि जो लाभार्थी मौके पर नहीं मिले हैं, उनकी जांच दोबारा की जाएगी। अभियान के दौरान टीम ने मोहल्ला बम्होरी, हैदरपुरा, पुरवा कुर्याता आदि का निरीक्षण किया। यहां छह लाभार्थी मौके पर जमीन का कोई कागजात नहीं दिखा सके, जिनको नोटिस जारी किए गए हैं। इस संबंध में पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चार सदस्यीय टीम गठित की थी, जिसने नगर में निर्माणाधीन आवासों का सत्यापन किया। इस मौके पर रामबाबू, भारत प्रजापति, शिवशंकर, दिलीप कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें