फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तापमान चढ़ा तो एसी-कूलर बाजार में उछाल, दो साल में बिक्री बढ़ी ढाई गुना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भीषण गर्मी ने जिले में एसी और कूलर के बाजार को तेज रफ्तार दे दी है। पारा 43 डिग्री के पार पहुंचते ही शहर से लेकर कस्बों तक इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। इन दिनों इन्वर्टर एसी और डेजर्ट कूलर की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है।
विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक इस साल एसी की बिक्री में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया है। वर्ष 2023 की तुलना में अब बिक्री दो से ढाई गुना तक बढ़ चुकी है। 2023 में जहां जिले में करीब छह हजार एसी बिके थे, वहीं 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 13 से 14 हजार तक पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि पहले एसी खरीदना मध्य वर्ग के लिए आसान नहीं था, लेकिन अब बिजली आपूर्ति में सुधार, कंपनियों की आसान ईएमआई योजनाएं और बढ़ती गर्मी के कारण लोग तेजी से एसी की ओर रुख कर रहे हैं। इससे छोटे शहरों में भी एसी की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


हालांकि, कुछ महीने पहले जीएसटी दर में कमी के चलते एसी के दाम तीन से चार हजार रुपये तक कम हुए थे, लेकिन अब तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी से फिर कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। एसी के कंप्रेसर और पाइपिंग में तांबे के अधिक उपयोग के कारण लागत बढ़ी है, जिसका असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

कूलर बाजार भी पीछे नहीं है। पांच हजार से 15 हजार रुपये तक के डेजर्ट और एयर कूलर की अच्छी बिक्री हो रही है। छोटे और मध्यम आय वर्ग के उपभोक्ता अभी भी कूलर को प्राथमिकता दे रहे हैं, लेकिन हर साल एसी की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है।

यह बोले कारोबारी

शहर के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी नीरज सिंह ने बताया कि इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक दी है। इससे बाजार में तेजी आई है। 2023 के मुकाबले अब एसी की बिक्री करीब ढाई गुना हो गई है। तांबे के दाम बढ़ने से कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं, फिर भी मांग में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें