फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इनरव्हील गोल्डन कल्याणी की प्रेसीडेंट बनीं अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। इनरव्हील क्लब ऑफ गोल्डन कल्याणी का अधिष्ठापन समारोह शनिवार को मनाया गया। निवर्तमान प्रेसीडेंट संगीता द्विवेदी ने नई प्रेसीडेंट अर्चना द्विवेदी को कॉलर पहनाकर क्लब की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 311 की वाइस चेयरमैन मनीषा बाजपेई और डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर आरती मेहरोत्रा रहीं। उन्होंने क्लब के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरूआत रेखा चौहान द्वारा की गई गणेश वंदना से हुआ। स्वागत गीत की प्रस्तुति संध्या गुप्ता और स्वप्निल श्रीवास्तव द्वारा की गई। प्रेसीडेंट अर्चना द्विवेदी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी जिम्मेदारी से उसका निर्वहन करेंगी। कहा कि वह क्लब के माध्यम से लोगों की मदद करती रहेंगी। सीजीआर अरुणा सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। चार्टर प्रेसीडेंट कल्पना कनकने ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संचालन पूर्व प्रेसिडेंट संगीता द्विवेदी ने किया। अंत में क्लब की तरफ से सभी को सम्मानित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें