फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंच सहित पूरे बुंदेलखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। अपर जिला जज अनिल कुमार यादव ने कहा कि कोंच सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। यहां बहुमुखी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यह बात उन्होंने कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजन की पूर्व संध्या पर बतौर फेस्टिवल मुखिया कही।
विज्ञापन

वर्चुअल माध्यम से आयोजित होने वाले कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की पूर्व संध्या पर अपर जिला जज अनिल कुमार यादव ने कहा कि कोविड में शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल कोंच और बुंदेलखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा। फेस्टिवल द्वारा प्रोडक्शन हाउस का संचालन ई.स्मारिका के प्रकाशन जैसे उठाए गए महत्वपूर्ण कदम सराहनीय एवं अद्भुत हैं। इस अनूठे आयोजन से जुड़े वृद्धाश्रम के वृद्ध न सिर्फ उत्सव को महसूस करेंगे। बल्कि लोगों के लिए प्रेरणा भी बनेंगे। साथ ही यह संदेश भी देंगे कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है। फेस्टिवल के संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने बताया कि द्वितीय कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ 5 जुलाई सुबह 11 बजे होगा। उन्होंने बताया कि फिल्म फेस्टिवल में उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष सिने स्टार राजा बुंदेला होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें