श्रीमंशापूर्ण हनुमान जी समिति के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह सेंगर पैराडाइज मंशापूर्ण मंदिर में हुआ। इसमें 11 जोड़ों का विवाह रीतिरिवाज से कराया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
शनिवार सुबह घोड़ों पर सवार होकर बारात अंबेडकर चौराहा होते हुए कालपी बस स्टैंड होती हुई सेंगर पैराडाइज पहुंची। यहां परिजनों, पदाधिकारियों ने सभी वरों का तिलक कर द्वारचार की रस्म अदा की। इसके बाद सभी वरों को मंच पर बैठाया गया। कन्याओं ने मंच पर पहुंचकर एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी के रूप में स्वीकार किया।
मुख्य अतिथि महोबा हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने वर, वधुओं को आशीर्वाद दिया। समिति अध्यक्ष अनूप सिंह सेंगर ने संकल्प लिया कि वह गरीब कन्याओं का सहयोग करते रहेंगे। दीनदयाल काका, आनंद महाराज, अशोक चौरसिया आदि मौजूद रहे। संचालन रोहित राठौर व नरेश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इन्होंने थामा एक दूजे का हाथ
विवाह समारोह में हेमलता ने संजय, जूली ने हरनाम, रामादेवी ने अमन, ऊषा ने ऊदय, पूजा ने सर्वेश, शिल्पी ने धर्मेंद्र, पूजा देवी ने अशोक, प्रियंका ने वीरबल, आरती ने अनिल, मीनू ने राकेश, प्रीति ने दीपक को वरमाला पहनाई।