उरई। गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में दिए जाने वाला 13वें वर्ष का प्रखर बुद्धि पुरस्कार इस बार टॉपर अंशिका सिंह और अंशुल चतुर्वेदी को मिलेगा। पुरस्कार 14 जनवरी को आयोजित समारोह में दिया जाएगा। इसी दिन उम्मीदों की किरण सम्मान से शिक्षिका नीलू सक्सेना को भी सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार समिति के अध्यक्ष अरविंद गौतम व सचिव डॉ. अंकुर शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2012 से प्रखर बुद्धि पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में टॉपर्स विद्यार्थियों को दिया जा रहा है।अंशिका ने 88 प्रतिशत और अंशुल ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की है। जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभाने वाली शिक्षिका नीलू सक्सेना को भी सम्मानित किया जाएगा। सभी को ढाई -ढाई हजार रुपये व सम्मानपत्र मिलेगा।