फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हाईवे पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। हाईवे पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंद दिया। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी मोहनलाल श्रीवास (68) कई दिनों से बीमार थे। इलाज के लिए वह नाती पवन व पुत्र सुनील के साथ बुधवार को उरई आ रहे थे। तीनों पैदल आटा तिराहे को पार कर रहे थे। वह कुछ पीछे रह गए, तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। पुत्र व नाती ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। उनकी मौत से पत्नी शांति देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें