गांधी औद्योगिक इंटर कालेज कुरसेड़ा के परिसर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव
मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने कहा कि सांस्कृतिक
कार्यक्रम बच्चों के चतुर्मुखी विकास में बहुत सहायक होते हैं। जिला पंचायत
सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर ने कहा कि देश के भावी कर्णधारों को सही दिशा
देने
में शिक्षकों का अहम योगदान है। विशिष्ट अतिथि भगवान दास त्रिपाठी ने कहा
कि बच्चे हमारी हरेक गतिविधियों को बड़ी बारीकी से गौर करते हैं और उसी के
अनुरूप ढल जाते हैं। जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा कि बच्चों की देखरेख
में अध्यापकों से ज्यादा अभिभावक की जिम्मेदारी होती है। विद्यालय के
छात्र, छात्राओं में दीपिका, रोशनी, अंजली, प्रिया, संध्या,
स्वाती ने गीत,
नाटक प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के
समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रबंधक
अरविंद सिंह, गजेंद्र सिंह, नृपेंद्र सेंगर, संदीप सिंह, वीरसिंह, अरुण
सक्सेना, गजराज सिंह, गंधर्व सिंह, समरजीत सिंह, सुरेंद्र सेंगर आदि मौजूद
रहे।