फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों के हमले से घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खेत पर अन्ना मवेशियों के हमले से घायल हुए किसान की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान का झांसी में इलाज चल रहा था। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि करीब पांच दिन पहले की घटना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के अमगुवां निवासी हाकिम सिंह (50) पुत्र फूल सिंह अपने खेत की रखवाली करने गए थे। रात में खेत में फसल चर रहे अन्ना मवेशियों को किसान ने हांकने का प्रयास किया। इस पर मवेशियों के झुंड ने हमला बोल दिया। सींगों और पैरों से रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हाकिम की चीख पुकार सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए। इन्होंने मवेशियों को भगाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल हाकिम सिंह को जिला अस्पताल लाया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने झांसी के लिए रेफर कर दिया। यहां मंगलवार को हाकिम सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किसान की मौत की सूचना पर गांव के लोगों व परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अन्ना मवेशियों का आतंक है। वह पहले तो फसलों पर हमला बोलते थे, अब जान भी लेने लगे। समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें