फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों ने फिर चरी सात बीघा फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्ना मवेशियों के कारण किसानों की मुसीबत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की दोपहर को भी मवेशियों ने किसानों की करीब सात बीघा फसल पर चट कर ली और पैरों से रौंदकर खराब भी कर दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि क्षेत्र में गोशालाएं आधी अधूरी होने से मवेशी अन्ना घूम रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कैलाश पुत्र मथुरा की तीन बीघा और महिपाल की दो बीघा, फूल सिंह की दो बीघा लाही की फसल को मवेशियों ने नष्ट कर दिया।
पीड़ित किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत व मशक्कत से फल को बोया था, दिन में मवेशियों का झुंड फसलों पर हमला बोल देगा। बता दें कि आटा क्षेत्र में करीब एक माह से अन्ना मवेशी किसानों का सिरदर्द बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें