फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस घटना पर आक्रोश, सड़क पर उतरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। हाथरस जिले के एक गांव में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ बलात्कार और जीभ काटने की घटना को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश है। समाज के लोगों ने पीड़िता को न्याय न मिलने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष और सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जीवन वाल्मीकि के नेतृत्व में अनूप वाल्मीकि, अवनीश, अमित, मनोज, सत्यप्रकाश,उमेश वाल्मीकि, गोविंद सिंह, अजय गौतम आदि ने कलक्ट्रेट गेट पर हाथरस की घटना के विरोध में नारेबाजी की। आरोपियों को फांसी की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान वाल्मीकि समाज के जिलाध्यक्ष जीवन वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश में बलात्कार, हत्याओं व अन्य जघन्य अपराधों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अनुसूचित जाति की बेटी के साथ हाथरस में दबंगों ने बलात्कार किया। जीभ काट ली। गर्दन की हड्डी तोड़कर जान से मारने का प्रयास किया गया। इससे समाज में आक्रोश है। पीड़ित बेटी को न्याय दिलाया जाए। दोषियों को फांसी की सजा मिले। ऐसा न होने पर वाल्मीकि समाज के लोग सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें