फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं: महाप्रबंधक

विज्ञापन
निरीक्षण करतीं जल संस्थान की महाप्रबंधक मंजू रानी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(जालौन)। मुहम्मदाबाद गांव में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जल संस्थान की झांसी मंडल की महाप्रबंधक मंजू रानी ने जायजा लिया। उन्होंने
विज्ञापन

कहा कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति दी जाए। टूटी पाइप लाइनों की मरम्मत कर नलकूप व पानी की टंकी से पेयजल सप्लाई की जाए। गांव में पेयजल की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गांव में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की खबर को संज्ञान में लेते हुए जल संस्थान की महाप्रबंधक मंजू रानी ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। नलकूप और पानी की टंकी देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारी और ठेकेदार को निर्देश दिए कि पेयजल की आपूर्ति सुचारु रूप से की जाए। टूटी पाइप लाइनों के लीकेज ठीक कराकर शुद्ध पेयजल की सप्लाई दी जाए। खराब पड़े नलकूप और टंकियों की मरम्मत कराकर पेयजल की समस्या दूर की जाए। इसके बाद उन्होंने डकोर में बिछाई जा रही पाइप लाइन के कार्यों को देखा। अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान सहायक अभियंता श्यामबहादुर, प्रशांत त्रिपाठी, हरिश्चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें