फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

विज्ञापन
फोटो - 05 शकुंतला देवी की फाइल फोटो। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जालौन। ड्यूटी पर तैनात आंगनबाड़ी सहायिका की शनिवार को हालत बिगड़ गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के जीपुरा गांव निवासी शकुंतला देवी (48) वर्ष 2001 से गांव में ही आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर तैनात थीं। शनिवार को वह आंगनबाड़ी केंद्र पर ड्यूटी पर थीं। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई, वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व आंगनबाड़ी सहायिका के पति कृष्ण कुमार वर्मा की भी मृत्यु हो चुकी है। शकुंतला देवी की मृत्यु की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। उनकी एक बेटी पिंकी देवी की शादी हो चुकी है। बेटा प्रदीप वर्मा (25) भी माता पिता का साया छिन जाने से सदमे में है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें